कौशाम्बी, जनवरी 5 -- पिपरी थाने के रसूलपुर ब्यूर गांव की एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर जमीन हड़पने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। रसूलपुर ब्यूर गांव की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति कलूटे की मौत हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद परिवार की जमीन सभी बेटों में बराबर बंटनी थी। वह अपने तीनों बेटों के साथ रहती थीं। आरोप है कि बड़े बेटे कमलेश ने चुपके से मां के हिस्से की जमीन बैनामा कर दी, जिसकी जानकारी बाद में अन्य बेटों को हुई। इसको लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। महिला का कहना है कि जमीन हड़पने के बाद आरोपी बेटे ने कथित रूप से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। वृद्ध महिला ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से...