गुमला, नवम्बर 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार की शाम गुमला थाना में आवेदन सौंप कर अपनी नाबालिग बेटी व भतीजी के साथ छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला ने इस मामले में छोटा अबोआ निवासी तौसिफ अंसारी (19) व बघनी निवासी अमजद अंसारी (20) को आरोपी बनाया है। आवेदन में कहा गया है कि वह 9 नवंबर की दोपहर अपने खेत में बेटी व भतीजी के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी व भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की धमकी दी गई। इस संबंध मे महिला ने सुरक्षा व आरोपियो पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.