सोनभद्र, अप्रैल 5 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में शनिवार की शाम एक महिला ने घर में बडे़र से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बाहर खेल रहे उसके बच्चे जब घर में गए तो घटना की जानकारी हुई। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी 35 वर्षीय सलमा पत्नी समीर ने शनिवार की शाम अपने घर में बडे़र से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। घटना के समय उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। पति बाहर काम करने गया था। जब बच्चे खेल कर घर में पहुंचे तो मां को फांसी पर लटका देख चीखने चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो महिला फांसी पर लटक रही थी। इसके बाद लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.