फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन इलाज को लोहिया अस्पताल लेकर आए यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । थाना कमालगंज के गांव बलीपुर हाल पता कोतवाली फतेहगढ़ के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी मोनू की 23 वर्षीय पत्नी सुनैना ने गांव वलीपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति मोनू इलाज को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया महिला ने कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...