फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी उसरा में 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही रामगढ़ क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़ी उसरा निवासी नीरू पत्नी राज कपूर ने किसी बात से कुपित होकर अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पचोखरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना रामगढ़ क्षेत्र में आकाश पुत्र सन्जू निवासी गोविन्द नगर रैपुरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...