फिरोजाबाद, मार्च 13 -- थाना लाइनपार के नगला आशा में एक महिला की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। नगला आशा निवासी 34 वर्षीय विमलेश पत्नी धर्मेंद्र की फांसी पर लटकने से मौत हो गई। परिजनों ने जब विवाहिता को फांसी पर लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर किशनदासपुरा थाना मटसैना में रहने वाले मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.