लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में शनिवार को किराए के मकान में अकेली रह रही 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका की शिनाख्त निशा सिंह यादव (26) के रूप में हुई। वर्तमान में वह बसंत बिहार कॉलोनी, कमता में अकेली रह रही थी। वह मूल रूप से बिहार के बक्सर स्थित ग्राम पियरा की निवासी थीं और यहां सोनी उपाध्याय के मकान में किराएदार के रूप में रही थीं।मकान मालिक के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 9:15 बजे निशा के कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज़ देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर संदेह हुआ और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहाँ महिला पंखे से द...