सहरसा, मार्च 29 -- महिषी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महिसरहो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 स्थित महिसरहो गांव में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 37 वर्षीय सपना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अच्युतानंद कुमार की पत्नी थी और दो बेटियों की मां होने के साथ ही शारीरिक रूप से दिव्यांग भी बताई जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना कुमारी का मायका सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा गांव में है। वर्ष 2009 में उनकी शादी अच्युतानंद कुमार से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शुक्रवार को रामनवमी पर्व के अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मूर्ति दर्शन के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।दरवाजा खुलते ही अंदर का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.