गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। गांव कासन में किराये के मकान में रह रही एक महिला ने शनिवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। इसमें लिखा है कि उसका जिंदगी से मन भर गया है। इसलिए यह कदम उठा रही है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव आरौला निवासी 30 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है। पुष्पा की शादी साल 2022 में मुन्ना निषाद से हुई थी। मुन्ना मानेसर की एक कंपनी में काम करता है। पांच महीने पहले उसकी बेटी हुई थी, जिसकी कुछ दिन के बाद मौत हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद पुष्पा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शनिवार रात को जब मुन्ना निषाद काम से घर लौटा तो उसने पुष्पा का शव फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...