शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के ढकिया बुजुर्ग गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी शिशुपाल की पत्नी सीता का शव मंगलवार रात घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि सीता की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उसका पांच वर्षीय बेटा अभि है। यह भी पढ़ें- महिला ने फंदा लगाकर दी जान, प्रताड़ना का आरोप उनका कहना है कि ससुराल पक्ष आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। कोतवाल आ...