लखनऊ, जनवरी 3 -- थाना क्षेत्र की एक महिला ने जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण रोकने के बाद पुलिस कर्मियों पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने 10 हजार रुपये दिए हैं। उसने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। पुलिस इन आरोपों को निराधार बता रही है। रहीमाबाद के सुरतीखेड़ा निवासी रानी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग घर के सामने पड़ी उनकी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं। उसने दो जनवरी को पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिस ने उससे काम रोकवाने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। उसने 10 हजार रुपए पुलिस कर्मियों को दे दिए थे। इस संबंध में रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं। थाने के अंदर से बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उसमें महिला की पूरी वीडियो रिकॉर्ड है। महिला शिकाय...