महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
मधुबनी, जून 5 -- पंडौल। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बेलाम गांव की महिला मुशर्रफ खातून ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया है कि घटना की रात उनके घर कुछ रिश्तेदार आए थे| जो घर के बाहर ऑटो लगा दिए थे| इस दौरान उनके ग्रामीण नौशाद नशे की हालत में आकर गाली गलौज करने लगे| जब गाली देने से मना किया तो वे लोग मारपीट करने लगे| महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- पति व परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप, न्याय की गुहार आवेदन में महिला ने गांव के पांच लोगों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पीड़िता ने सकरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.