बलिया, मार्च 3 -- बांसडीह। इलाके के पिंडहरा निवासी रोशनी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मुन्नीलाल राजभर, सास लगनी देवी, ससुर राजपाल राजभर, जेठ मोतीलाल, श्यामसुंदर और राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि मेरी शादी 17 अप्रैल 2023 को मुन्नीलाल के साथ हुई थी। विवाद के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोग मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.