महिला ने पति समेत चार पर लगाए गंभीर आरोप
मुरादाबाद, मई 28 -- थाना क्षेत्र के गांव हटहट निवासी एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने कार्रवाई न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला राखी पुत्री रोबिन ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2020 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एलन विशाल मसीह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके गांव हटहट में रह रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.