महिला ने पति समेत चार पर मारपीट और प्रताड़ना का लगाया आरोप
इटावा औरैया, जून 30 -- इकदिल। क्षेत्र के ग्राम चितभवन निवासी शालिनी देवी ने पति अनुज कुमार समेत चार लोगों पर मारपीट, प्रताड़ित कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शालिनी का आरोप है कि 28 जून की रात पति ने गाली-गलौज के बाद सास, ससुर और परिवार की एक अन्य महिला सदस्य के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले थाना में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.