गाज़ियाबाद, जून 18 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कौशांबी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने जर्मनी में ले जाकर मारपीट की। दोस्त की मदद से वह भारत लौटीं और शिकायत दी। वैशाली में रहने वाली महिला की शादी करीब दो साल पहले मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी। यह भी पढ़ें- महिला ने पति समेत चार के खिलाफ कौशांबी थाने में दर्ज कराया मुकदमा महिला ने पति समेत चार के खिलाफ कौशांबीशिकायत का विवरण शिकायत के अनुसार, शादी के बाद वह बेंगलुरू स्थित ससुराल पहुंची। महिला ने बताया कि शादी के बाद सास, ससुर व ननद ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति ने अंग्रेजी में गालियां दीं। दो जून को वह घर आ गई। इस बीच पति को जर्मनी में नौकरी मिल गई। छह महीने तक ससुराल म...