उरई, फरवरी 15 -- जालौन। महिला ने पति व सास पर उसकी पिटाई करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी प्रवेश कुमारी ने पुलिस को बताया कि पति समेत ससुराल के लोग आए दिन उसे किसी न किसी बात को लेकर ताने देते रहते हैं। उसे घर छोड़कर जाने की बात करते हैं। रविवार की सुबह भी सास सरोज व पति शैलेंद्र इसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। जब उसने समझाने का प्रयास किया तो दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी सास व पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...