संभल, फरवरी 27 -- बनियाठेर। थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति और ननदोई के खिलाफ मारपीट व उत्पीड़न की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि ननदोई भी कभी-कभी घर आता है और पति के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज करता है तथा गंदी हरकतें करता है। महिला का कहना है कि जब उसने इस व्यवहार का विरोध किया तो 26 फरवरी 2026 को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। जान बचाकर वह किसी तरह वहां से निकली और थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...