महिला ने पति व जेठानी पर दर्ज कराया मुकदमा
गोरखपुर, मई 18 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भाटपार गांव की महिला ज्योति भट्ट ने पति मदन और जेठानी सरिता देवी पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार 14 मई की रात घरेलू विवाद के दौरान दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, रॉड, घूंसे और लात से पिटाई कर दी। घटना में महिला के पीठ, हाथ और जंघा में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विवाहिता से मारपीट व धमकी देने के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.