बरेली, जनवरी 2 -- भमोरा। महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पति समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव हासिमपुर की अनीता देवी ने बताया कि उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति आदेश व सास रामदेवी आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और बात-बात पर पीटने लगे। पति शराब पीकर घर आता है और मारपीट करता था, जुआ भी खेलता और घर में रखी चीजों को बेचने लगा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...