किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के हलीम चौक रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल के लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2002 में चकला के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। एक पुत्र की प्राप्ति हुई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कुछ दिनों बाद महिला के पति ने पीड़िता को बिना कुछ भी बताए दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद पीड़ित महिला अपने पुत्र के साथ अकेली रहने लगी। रविवार को पीड़ित महिला का पति अचानक महिला के घर आ गया और यह कह कर ले गया की उसके ससुर का देहांत हो गया है,अंतिम दर्शन कर ले। यह सुनकर पीड़ित महिला अपने ससुराल चले गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ...