महिला ने पति पर मारपीट का दर्ज कराया केस
उन्नाव, जून 13 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के भदेउना गांव निवासी सविता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति बब्बन नशे का आदी है और आए दिन नशे में गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। बुधवार ससुर छेदी के साथ नशा किया फिर उसके साथ मारपीट की। परेशान होकर पिता को जानकारी दी और मायके आ गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब के लिए विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पिता से भी अभद्रता मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.