महिला ने पति के ऊपर पत्थर से किया हमला, मौत
कौशाम्बी, मई 20 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला ने पति के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी उसके पति की बुधवार सुबह मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पभोसा निवासी 42 वर्षीया पप्पू केवट पुत्र शिवबालक केवट मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। 18 मई की शाम कहीं से नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी गुड़िया देवी से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के साथ ही मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी गुड़िया ने पत्थर से उसके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में कई प्रहार कर दिए। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। चर्चा है कि दंपती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.