कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- पइंसा के कैमा गांव की रेखा देवी ने बताया कि उसका विवाह करारी के मीरापुर में हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि 26 मार्च 2025 को पति सुजीत, देवर इंद्रजीत, सास व ममिया ससुर बजरंगी ने उसकी पिटाई की थी। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...