महिला ने पड़ोसियों पर लगाए मारपीट के आरोप
फतेहपुर, जुलाई 22 -- फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली गुड़िया देवी ने पड़ोसियों और कथित पुलिसकर्मियों पर मारपीट तथा धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि 18 जुलाई को सास के साथ घरेलू विवाद के दौरान मोहल्ले के कुछ अन्य लोग और कथित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। शिकायत लेकर राधानगर थाने पहुंचने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और घंटों बैठाए रखा गया। 20 जुलाई को एक पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया और मना करने पर पति व देवर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.