नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। महिला साइबर अपराधी ने कपंनियों और आईपीओ में निवेश कर हर महीने लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर कंपनीकर्मी से 35 लाख रुपये ठग लिए। उसने आठ बार में पीड़ित से रकम ट्रांसफर कराई। शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दो तथाकथित ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा निवासी शिशुपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी कि उनकी शेयर मार्केट में काफी दिलचस्पी है। वह पूर्व में शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमा चुके हैं। बीते साल 20 सितंबर को नवीसा सायनयम ने उनसे व्हाट्सऐप पर संपर्क किया। उसने उनकी वैलायन सुमैया से बातचीत कराई। दोनों ने कहा कि वे कंपनियों, शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश कर हर महीने अच्छा मुनाफा कमाती हैं। उनके साथी भी ऐसे ही मुनाफा कमा रहे हैं। शिशुपाल को भी निवेश के लिए उक...