फरीदाबाद, मई 12 -- पलवल ,अजित कुमार। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत अलावलपुर चौकी के समीप सोमवार देर शाम करीब 25 वर्षीय महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी खोजबीन और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में महिला के हुलिए और कपड़ों के आधार पर जानकारी साझा कर रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके। चांदहट थाना पुलिस और अलावलपुर चौकी प्रभारी मामले की गंभीरता...