बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- बिन्द थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास हुआ हादसा फोटो : बिन्द मौत-बिन्द थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास गुरुवार को जिराईन नदी के पास लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरहोग गांव के पास गुरुवार को जिराईन नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के 24 घंटे बाद शुक्रवार को नदी से शव बरामद किया गया। मृतका धर्मेन्द्र राम की 34 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था। गुस्से में महिला नदी में कूद गयी थी। ग्रामीणों की माने तो जीविका के रुपये को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद महिला गुस्से में घर से नदी की तरफ चली गयी। पति भी उसके पीछे-पीछे मनाने के लिए गया। तभी महिला नदी में कूद गयी। पति ने भी नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया। हा...