फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने पति पर हमला कर दिया। हमले में पति का हाथ टूट गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अपनी मर्जी से प्रवीण नामक युवक के साथ रहती है। 14 मार्च की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी पत्नी से रुपये मांगने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद प्रवीण नामक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों ने मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भागा।उपचार करवाने के दौरान पता चला कि उसकी बाएं हाथ की हड्डी और अंगूठे की हड्डी टूट गई है। इसके बाद उसने अपना मेडिकल कराया और रिपोर्ट पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ...