बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज। सिंधौली की महिला ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप गांव के दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिंधौली गांव निवासी महिला का आरोप है 25 जनवरी को उनकी 19 वर्षीय पुत्री को दूसरे समुदाय का मोनू बहलाकर भगा ले गया। परिजनों के तलाशने पर युवती नहीं मिली। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी मोनू निवासी सिंधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्चा है युवती ने बरेली में धर्म बदलकर अपना नाम अंजलि रखकर मोनू से शादी कर ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...