गोरखपुर, मई 19 -- सहजनवा। हरपुर बुदहट क्षेत्र के बुदहट की रहने वाली शकुंतला देवी ने दीवार तोड़ने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि गांव में पिता ने बहनों के बीच अपने हिस्से की भूमि का बैनामा कर दिया। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। इसी बीच पिता का निधन हो गया। अप्रैल में गांव आकर अपने हिस्से की भूमि पर बाउंड्रीवाल चलवा दी, लेकिन 10 मई को कुछ लोगों ने दीवार गिरा दिया और घर में रखे सामान को तोड़फोड़ कर नुकसान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...