इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इकदिल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जेठ पर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सहित सास-ससुर, जेठ और जेठानी दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति के बाहर रहने के दौरान जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की और अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में इकदिल थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह अपनी 6 माह की बच्ची के साथ मायके आ गई। यह भी पढ़ें- प्रेमिका को घर लाया, पत्नी बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला अब उसने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई यह भी पढ़ें- प्रताड़ित करने में तीन पर...