लखनऊ, फरवरी 21 -- सआदतगंज कोतवाली में महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ सोने के जेवर के नाम पर धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि धोखाधड़ी के दौरान आरोपी ने एक साल में जेवर देने का समझौता कर लिखापढ़ी कराई थी, लेकिन बाद में वह मुकर गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कैंट सदर स्थित लकड़ी मोहाल निवासी हिना कौसर ने बताया कि उनकी स्वर्गीय मां बन्नो ने उनकी शादी के लिए चार तोला सोने के आभूषण खरीदने के लिए शहाबुद्दीन उर्फ साहब निवासी चौपटिया सआदतगंज को रुपये दिए थे। आरोपी जेवर नहीं दे पाया और परेशानी बताकर 26 अक्टूबर 2024 को लिखित समझौता कर उक्त रकम के बदले एक तोला 22 कैरेट सोने का सेट एक साल में देने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया कि उक्त समझौता स्टांप पेपर पर लिखित रूप में हुआ था, जिसकी वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.