रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के गुरुबख्शगंज कस्बे में सवारी बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने बीच सड़क पर दूसरे टेंपो चालक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो गया। जिसके चलते यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय रहा। जानकारी के अनुसार सतांव-गुरुबख्शगंज मार्ग पर दोनों चालकों के बीच सवारी को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक चालक ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसी दौरान दूसरा चालक वहां से निकल गया, लेकिन ढकिया चौराहे पर उसे रोक लिया गया।वहीं पहले चालक की पत्नी ने गुस्से में आकर दूसरे चालक को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हालांकि...