बरेली, जून 4 -- मीरगंज। एक विधवा का कोई पुत्र नहीं है। उसने गांव के हरीओम को बेटा मानकर खेती किसानी की जिम्मेदारी सौंप दी। युवक ने महिला के 3.88 लाख रुपये, खेत में हुई सरसों, धान, गेंहू की उपज हड़प ली। रुपये और उपज मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने महिला की पुत्री के फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हरीओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- महिला ने जिसे समझा बेटा, उसी ने पुत्री के फोटो किए वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...