नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। महिला ने जिम ट्रेनर पर 23 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया। जिम ट्रेनर पर पिस्टल दिखाकर डराने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सेक्टर-19 निवासी मोना अग्रवाल ने बताया कि वह सेक्टर-18 स्थित कल्ट जिम में वर्ष 2023 से लगातार आती-जाती हैं। वहां पर जिम ट्रेनर माधव नौटियाल से उनकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि माधव ने जिम खोलने से लेकर नए-नए बहाने बनाकर मोना से वर्ष 2024 से दिसंबर 2025 तक 26 लाख रुपये ले लिए। माधव ने मुनाफे का हिस्सा मोना को भी देने का वादा किया। कारोबार नहीं करने पर मोना ने रकम मांगी तो माधव ने तीन लाख रुपये लौटा दिए। शेष रकम नहीं देने पर जिम प्रबंधन से शिकातय की तो वह चिढ़ गया। उसने रकम दे...