कौशाम्बी, जून 24 -- मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता। करारी कस्बा स्थित निजी अस्पताल में एक दुर्लभ चिकित्सकीय घटना सामने आई है। मंगलवार रात यहां क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव की रहने वाली यशोदा देवी ने दो सिर, चार हाथ और एक ही धड़ वाले जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। इस अनोखी शारीरिक बनावट को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। हालांकि थोड़े अंतरालों में दोनों शिशुओं की मौत हो गई। इसे लेकर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, यशोदा देवी पत्नी अमर सिंह गर्भावस्था के दौरान सामान्य जांच कराती रहीं। लेकिन, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ असामान्यताएं दिखने के बावजूद इतनी दुर्लभ स्थिति की कल्पना किसी ने नहीं की थी। यह भी पढ़ें- घर लौटने के बाद भी सुरक्षित रहेंगे नवजात ऑपरेशन से जन्मे इन जुड़वा बच्चों में दो पूर्ण विकसित सिर, चार हाथ और एक साझा धड़ थ...