नई दिल्ली, अगस्त 15 -- वजन कम करने के लिए सबसे पहले आदतों को बदलना पड़ता है। जब आप अपनी वजन बढ़ाने वाली आदतों को बदल देते हैं तो असरदार रिजल्ट दिख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर एक महिला ने अपनी वेट लॉस जर्नी को शेयर किया है। वजन कम करने से पहले उनका वजन 145 किलो था और अब 90 किलो है। उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी से उन 7 चीजों को शेयर किया है जिन्हें खाना छोड़ते ही उन्होंने करीब 40 किलो वजन कम कर लिया। इन 7 चीजों को छोड़ने के साथ उनका मानना है कि कैलोरी डेफिसिट यानी जरूरत से कम कैलोरी लेना वजन कन करने के लिए सबसे जरूरी साबित होता है।वजन कम करने के लिए महिला ने किन 7 चीजों को खाना छोड़ा 1) मीठे ड्रिंक्स- रूटीन में ज्यादा चीनी शामिल करने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। चीनी की बहुत ज्यादा मात्रा होने की वजह से शरीर में पानी रुक सकता जिसकी वजह से ...