रायबरेली, मार्च 7 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कस्बे की रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले के ही चार लोगों पर मारपीट करने के साथ गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कस्बे के कलवारन टोला निवासी तुलसी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को पड़ोस की महिला अकारण ही गाली-गलौज कर रही थी। मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गई। जिसके बाद पति समझाने गया तो उसके पक्ष से दूसरे समुदाय के लोग आ गए। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसको व उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...