गोंडा, जून 2 -- धानेपुर। थानाक्षेत्र के मझरेती गांव की महिला ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। लक्ष्मी देवी पत्नी विदेश कनौजिया के मुताबिक विपक्षी आये दिन अपशब्द कहते हैं। मंगलवार की सुबह विपक्षियों ने घर चढ़कर अपशब्द कहते हुए मुक्का-थप्पड़ से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने सुरेश, निर्मला, करिश्मा व रेश्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- दीवार तोड़ने से मना करने पर मारा पीटा, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...