धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता केंदुआडीह कुसुंडा निवासी एक महिला से चार लड़कों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के घर में घुस कर उनके साथ मारपीट की। एक राउंड फायरिंग की और महिला पर पिस्टल के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एसएनएमएमसीएच में सरायढेला थाना की पुलिस के समक्ष शनिवार को बयान देते हुए महिला ने यह आरोप लगाया। मामला 13 नवंबर को बसेरिया में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व और रंगदारी को लेकर हुई और विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की सुबह 11.12 बजे गोंदूडीह बसेरिया यादव बस्ती काली बस्ती निवासी छोटू यादव, छबीला यादव, सत्यम यादव और आकाश यादव उनके घर आए। वह घर पर अकेले थीं। चारों ने उनके दो भाइयों को खोजा। जब उन्होंने कहा कि घर पर कोई नहीं तो चारों उनके घर पर घुस गए और उनके साथ जोर-जबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.