संभल, जनवरी 4 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव की एक महिला ने अपने ही चाचा पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर बताया कि चाचा द्वारा उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाली जा रही है और साथ ही उसके पति से उधार लिए गए पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके गांव का चाचा एक अन्य युवक के साथ मिलकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालता रहता है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। वादिनी के अनुसार इस मामले को लेकर उसके पिता और चाचा के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है। महिला ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके चाचा ने उसके पति से 80 हजार रुपये उधार लिए थे और जल्द वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद रकम नहीं लौटाई गई। कई बार पैसे मांगने पर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.