रुडकी, फरवरी 17 -- प्रसव पीड़ा के दौरान 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला को लक्सर अस्पताल लेकर आ रही महिला ने बीच रास्ते में ही चलती गाड़ी में बच्चों को जन्म दे दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को सुरक्षित लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक 108 एंबुलेंस के ईएमटी मोहित कुमार व चालक रोहित कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी की लोकेशन रायसी है। उन्हें 108 मोबाइल के माध्यम से पता चला कि रणजीतपुर गांव में एक महिला को प्रसव पीड़ा है और उसे अस्पताल ले जाना है। इसकी जानकारी मिलते ही वह गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने गर्भवती महिला अंजलि पत्नी रोहित निवासी रणजीतपुर को एंबुलेंस में ले लिया। लेकिन बताया जाता है कि रास्ते में ही अंजलि को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसे चलती गाड़ी में ही आशा ललिता ने...