कानपुर, जून 24 -- डेरापुर, संवाददाता। थाना डेरापुर क्षेत्र के अंतापुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं परिजन पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते रहे। अंतापुर गांव निवासी बृजमोहन चौहान और उनके सगे भाई के बीच दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद दोनों भाइयों के परिवार अलग-अलग भोजन बनाने लगे थे। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे बृजमोहन चौहान की पचास वर्षीय पत्नी शशि देवी ने घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चौकीदार द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह एवं उपनिरीक्षक रामकृपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण ...