फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गौंछी में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मुजेसर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पति समेत करीब आठ ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के डीग जिले के गांव जुरेहरी निवासी महबूब ने अपनी बेटी वकीला की शादी पांच दिसंबर वर्ष 2023 को नूंह जिले के गांव जमैत निवासी नासिर के साथ की थी। फिलहाल वह और वकीला गौंछी गांव में रह रहे थे। महिला के मायके वालों आरोप है कि नासिर और उसके परिवार के लोग विवाहिता पर मायके से दहेज में कार लाने की मांग कर रहे थे। जिससे वह परेशान रहती थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बाद में पति और अन्य ससुरा...