मथुरा, अप्रैल 18 -- थाना हाईवे अंतर्गत सोमनाथ मैरिज होम के समीप ओमनगर कालोनी निवासी महिला की गोली लगने से मौत हो गयी। पति ने राइफल से गोली मार कर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे करीब कंट्रोल से सूचना मिली कि उसकी पत्नी पूजा देवी (29) ने लाइसेंसी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। यह भी पढ़ें- गंडक पुल से नदी में कूदी विवाहिता का दूसरे दिन भी नहीं चला पता सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने भी मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किये। प्रभारी निरीक्षक हाइवे ने बताया कि पत...