हापुड़, जुलाई 9 -- थाना देहात थाना क्षेत्र के इंद्रगढ़ी फाटक पर तैनात रेलवे के गेटमैन के साथ फाटक बंद करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। गेटमैन के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी की पत्नी ने गेटमैन पर दुष्कर्म करने, फोटो, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही जब इस बात का पता उसके पति को लगा तो आरोपी ने उसकी भी जान लेने के लिए गला दबा दिया गया। महिला ने बुधवार को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तारमहिला के आरोप बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले ही हुई है। पिछले कई सालों से इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति...