बिजनौर, मार्च 2 -- नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर में एक महिला ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंडावली क्षेत्र के ग्राम काशीरामपुर मे नीलम पत्नी नितिन उम्र 22 वर्ष ने सुबह सवेरे अपने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति नीतिन ने बताया कि कोई विवाद भी नहीं था, एक दिन पहले नितिन की मां की आरिष्टि थी। जिसकी कैंसर पीड़ित होने पर मृत्यु हो गई थी। महिला के परिवार जनों को जब पता चला तो महिला के भाई राजा ने मंडावली थाने में नितिन के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर सीओ नजीबाबाद, भागू वाला चौकी प्रभारी संजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार नितिन के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.