नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव की गली नंबर-2 में किराये के मकान में रह रही 29 वर्षीय महिला ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान अनु सिंह के रूप में हुई। उसका दो साल पहले पति से तलाक हो चुका था। वर्तमान में वह किसी अन्य के साथ अट्टा गांव में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला के बच्चे पूर्व पति के साथ सलारपुर गांव में रहते हैं। अनु प्रिंटिंग प्रेस में काम करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के अंदर से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने सेक्टर-20 थाने की पुलिस से अब तक कोई शिकायत नहीं की है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...