इटावा औरैया, मार्च 25 -- ग्राम व्यासपुर में बुधवार सुबह 20 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन खेत पर आलू खोदने गए थे और महिला घर में अकेली थी। कुछ देर बाद पति घर के अंदर पहुंचा तो उसकी पत्नी दीपिका बेहोश हालत में जमीन पर पड़ी मिली। परिजन उसे 50 शैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर अजय मौर्य ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार महिला ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। फिलहाल उसका उपचार जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...